{"_id":"8ca9f303942f0fe7aaf9c887aa9e62e4","slug":"threatening-to-shoot-lekhpal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को गोली मारने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल को गोली मारने की धमकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। रामअधीन के पुरवा के हल्का लेखपाल ने एक व्यक्ति पर सरकारी अभिलेखों को फाड़ने, दुर्व्यवहार करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। लेखपाल बृहस्पतिवार को समाजवादी पेंशन के सत्यापन के लिए गांव गए थे। उन्होंने लेखपाल को नामजद तहरीर दी है। साथ ही उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पश्चिमशरीरा गांव का मजरा रामअधीन का पुरवा है। कुबेर सिंह यहां हल्का लेखपाल हैं। लेखपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को समाजवादी पेंशन का गांव में वे सत्यापन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक दबंग व्यक्ति ने पिता पर 122बी के तहत कार्रवाई का जिक्र करते हुए उनके साथ अभद्रता की।
हाथापाई के साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। हल्का लेखन ने जिलाधिकारी राजमणि यादव और उपजिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह को घटना से अवगत कराने के लिए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। एसओ उमाशंकर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। तहकीकात की जा रही है। आरोप सही मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।