{"_id":"5bef1985bdec2269ae774392","slug":"thives-in-genral-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान से सवा लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान से सवा लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेवाघाट स्थित एक परचून की दुकान से गुरुवार रात सेंध काटकर चोरों ने नकदी सहित करीब सवा लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
महेवाघाट निवासी प्रदीप कुमार ने घर के पास ही परचून की दुकान खोल रखी है। गुरुवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब 15 हजार नकद व लगभग एक लाख रुपये कीमत के सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
दुकानदार ने स्थानीय लोगों पर ही वारदात को अंजाम देने की आशंका जाहिर की है। हालांकि उसने किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।