फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Theft of millions of peasant house

चोराें ने खंगाला किसान का घर

Fri, 20 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 20 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions of peasant house
मंझनपुर। बेखौफ चोरों ने बुधवार की शाम मगरोहनी गांव के एक किसान का घर खंगाल लिया। रोशनदान तोड़कर घर में दाखिल हुए चोर 30 हजार रुपये के अलावा गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना के समय मकान में ताला बंद था। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के मगरोहनी गांव निवासी मंगल दास किसान हैं। उसने बताया कि बुधवार की शाम परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। मकान में ताला बंद था। इसी दौरान रोशनदान तोड़कर उसके घर में दाखिल हुए चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये के साथ ही गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। खेत से घर लौटने पर कमरे, संदूक खुले और बिखरा सामान देख परिवारवालों के होश उड़ गए। चीख पुकार मचने पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी। खबर लगते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस डाग स्कवायड और फील्ड यूनिट की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करके चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ मंझनपुर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। उनका मानना है कि घर में सरेशाम चोरी की वारदात में स्थानीय उचक्कों का ही हाथ है। पुलिस इन उचक्कों की गंभीरता से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed