{"_id":"5cfeafb7bdec2207426230d1","slug":"theft-in-the-home-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने किसान के घर से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों ने किसान के घर से लाखों का माल उड़ाया
Tue, 11 Jun 2019 01:00 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव में रविवार रात बेखौफ चोरों ने एक किसान के घर से नगदी, गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
कशिया पश्चिम निवासी कमलेश जायसवाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। रविवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपया नगद, लगभग दो लाख रुपया कीमत के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, अनाज आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी