{"_id":"5c5dcf7cbdec2273635513d6","slug":"theft-in-four-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती रही पुलिस, चोरों ने खंगाल डाले चार घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोती रही पुलिस, चोरों ने खंगाल डाले चार घर
Sat, 09 Feb 2019 12:20 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/टेढ़ीमोड़। कोखराज और मंझनपुर कोतवाली पुलिस गुरुवार रात गश्त के बजाए सोती रही। इस दौरान सेंध काटकर चोरों ने चार घरों से नगदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। पुलिस अब जल्द खुलासे का रटा-रटाया जवाब दे रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव का राजभान यादव किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब 20 हजार रुपया नगद व लगभग 60 हजार रुपया कीमत के गहने उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने राजभान के पड़ोसी बच्चा महाराज के मकान को निशाना बनाया। उनके यहां से नकबजनी करके तकरीबन 80 हजार रुपया कीमत के गहने उठा ले गए। हालांकि नगदी हाथ नहीं लगी।
इसी तरह कोखराज कोतवाली क्षेत्र के निधियावां निवासी उमेश के यहां से डेढ़ हजार रुपया नगद, 50 हजार के गहने तथा झल्लर सरोज के मकान से 12 हजार रुपया नगद व करीब 60 हजार रुपया कीमत के गहने उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। इसी वजह से चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि कोतवालों के साथ हल्का दरोगा और सिपाहियों की भी नकेल कसी जाएगी। घटनाओं का खुलासा करने का निर्देश दे दिया गया है।