फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The woman suspected of maternal death in the case

संदिग्धदशा में मायके आई युवती की मौत

Mon, 13 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 13 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव में शनिवार की रात मायके आई युवती की अबूझ हालत में मौत हो गई। चर्चा है कि शाम चचेरी भाभी से विवाद के भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी। देर रात इलाज के दौरान युवती सांसें थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि युवती की मौत कैसे हुई कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद सामने आएगी। युवती की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ ह्रै।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव की रहने वाली पुष्पा देवी (42) पत्नी रामचंद्र दो दिन पहले ही मायके आई थी। शनिवार की रात अबूझ हालत में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम चचेरी भाभी से कहासुनी के बाद चचेरे भाईयों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की सुबह युवती की इलाज के दौरान सांसे थम गई।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत पिटाई से या फिर मौत के पीछे कोई और कारण है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर युवती की मौत से मायके वालों के साथ ससुरालियों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed