फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The tension of the cemetery land occupation

कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे से तनातनी

Sat, 22 Aug 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 22 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। सदर तहसील क्षेत्र के पिंडरा शहाबनपुर गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर तनातनी बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार रात कुछ दबंग किस्म के लोग भूमि पर चोरी से निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। सुबह तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया। एसडीएम ने करारी एसओ को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा शहाबनपुर गांव निवासी बन्ने, गुलाम, निजाम, फुंदन आदि ने बताया कि गांव में ही उनके पूर्वजों का कब्रिस्तान है। इस पर दबंग किस्म के कुछ लोग काफी दिनों से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मामला अदालत में भी विचाराधीन है। चार सितम्बर को सुनवाई की तारीख लगी है। इसके बाद भी दबंग निर्माण कराने के प्रयास में लगे रहते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार की आधी रात दबंग चोरी से निर्माण करा रहे थे। इसकी जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


हालांकि बात आगे बढ़ती इससे पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराने के साथ ही दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। सुबह एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ जाकर भूमि की पैमाइश कराई। उपजिलाधिकारी भूपेन्द्र मिश्र का कहना है कि जल्द ही विवाद का निपटारा करा दिया जाएगा। एसओ को विवाद बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed