फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The teenager tried to rape field

खेत गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 08 Aug 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 08 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
चायल(ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र की  एक किशोरी के साथ बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए  वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीखें सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।  ग्रामीणों को आता देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर उसे जान से मारने की  धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी बृहस्पतिवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगा कर बैठा युवक अकेली देख उसे दबोच लिया। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवक की हरकत देख खुद को बचाते हुए वह चीखने-चिल्लाने लगी। किशोरी की चीख-पुकार सुन खेत में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed