{"_id":"1006a192ff1c584b24fabd01d5a793cd","slug":"the-teenager-attempted-srayakil-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में किशोरी से गैंगरेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरायअकिल में किशोरी से गैंगरेप का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल इलाके में बुधवार की शाम पड़ोसी युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार मनचले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सरायअकिल इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार की शाम घर के समीप बने शौचालय में गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के चार युवक आए और उसे दबोच कर शौचालय में उठा ले गए। उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास करने लगे। युवकों की हरकत देख किशोरी खुद को युवकों से छुड़ाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। किशोरी के शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
युवकों के चंगुल से छूूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। देर रात भुक्तभोगी पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। उधर पड़ोसी युवकों के दुस्साहस से पीड़िता डरी-सहमी है। एसओ ने बताया कि पुरानी रंजिश में दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।