फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The same night, seven homes theft

एक ही रात सात घरों में चोरी

Sat, 24 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बेखौफ चोरों का बृहस्पतिवार की रात चपहुआ गांव में कहर टूटा। एक ही रात चोरों ने एक के बाद एक सात घरों में घुसकर गहने, कपड़े, बर्तन समेत लाखों का माल पार कर दिया। घरों में हुई चोरी की भनक सुबह जागने पर लोगों को हुई। एक ही रात सात घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत पसरी है। भुक्तभोगियों की शिकायत पर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के चपहुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया था। गांव के चंद्रबली के घर दीवार फांदकर चोर गहने, कपड़े, बर्तन के साथ ही उसकी साइकिल तक उठा ले गए। चंद्रबली का घर खंगालने के बाद चोरों ने गांव की ननकी देवी, सूरजदीन, राजू, श्रीपति, रामकली और शिवराम के घर में सेंध काटी। इन ग्रामीणों के घर से भी चोर गहने, कपड़े, बर्तन, खाद्यान्न समेत करीब तीन लाख से भी भी ज्यादा का सामान ले भागे। ग्रामीणों के घरों में हुई चोरी की भनक भुक्तभोगियों को सुबह जागने के बाद हुई। कमरों में बिखरा सामान और दीवार में लगी सेंध देख हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। मौका मुआयना करने के बाद भी पुलिस ने भुक्तभोगी परिवारों से तहरीर लेकर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इन दिनों कौशाम्बी में चोरों का कहर रोजाना कहीं न कहीं टूट रहा है। अभी चार दिन पहले ही भरवारी कस्बे के पांच घरों में चोरी की कोशिश की गई थी। जबकि मंगलवार की रात चोरों ने कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पांडेयमऊ गांव में एक मकान और दुकान से लाखों का सामान पार कर दिया था। शिकायत के बाद भी पुलिस अब तक चोरी की किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed