{"_id":"059dec987db4c7088ff5d6397cf19bdd","slug":"the-rape-of-girls-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से रेप करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से रेप करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसओ ने बताया कि युवक कहीं भागने की फिराक में मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप खड़ा था। तभी मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे दबोच लिया गया।
बता दें कि पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बालिका शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का रहने वाला संजीत पुत्र टेररू वहां आ गया था। आरोप है कि युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के बाहर ले गया और अरहर के खेत में उसके साथ जबरदस्ती की। युवक की इस मनमानी से बालिका घायल हो गई। खून से लथपथ बालिका को छोड़कर युवक वहां से भाग निकला था।
उधर, बालिका की चीखें सुनकर खेत की ओर गए गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे, तो उसकी हालत देखकर दंग रह गए। घरवालों ने घटना की जानकारी पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही दरिंदगी की शिकार बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक की तलाश में पुलिस रातभर जुटी रही। एसओ ने बताया कि रातभर कहीं छिपा रहा युवक रविवार की सुबह कहीं भागने की फिराक में मनौरी स्टेशन पर गया था। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने उसे धरदबोचा। गिरफ्तार किए गए युवक को जेल भेज दिया है।