फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The rape of a married neighbor

पड़ोसी ने विवाहिता की लूटी आबरू

Sun, 07 Dec 2014 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक युवक ने गांव की ही रहने वाली विवाहिता के घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। मनमानी करने के बाद युवक ने कहीं भी शिकायत करने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को मार डालने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि बुधवार को घर में अकेली थी। घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। आरोप है कि घर में उसे अकेली होने की भनक लगने पर शाम करीब 5 बजे गांव का ही एक युवक बहाने से उसके घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक वह कुछ समझ पाती, युवक उसे धरदबोचा। मुंह में कपड़ा भरकर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। जबरदस्ती करने के बाद युवक कहीं भी इसकी शिकायत करने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला।
उधर, युवक के चंगुल से छूटने पर विवाहिता चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर परिवार के लोग भी आए। गांव के युवक की करतूत सुनकर घर-परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार विवाहिता को लेकर पश्चिमशरीरा कोतवाली पहुंचे। पुलिस को घटना की तहरीर दी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुराचार करने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ पश्चिमशरीरा उमाशंकर यादव ने बताया कि फौरी तौर पर मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी, पुलिस वैसी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed