फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The mistreatment of women in huge farm

करारी में खेत गई किशोरी से दुराचार

Sat, 22 Aug 2015 12:36 AM IST
The mistreatment of women in huge farm
The mistreatment of women in huge farm Updated Sat, 22 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। इलाके में शुक्रवार की सुबह खेत गई किशोरी की आबरू पड़ोसी युवक ने लूट ली। किशोरी के चीखने पर खेत में काम कर रहे गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। दरिंदे को दबोच कर बेरहमी से पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए अभियुक्त को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार की सुबह खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा युवक उसे दबोच कर खेत में उठा ले गया। जब तक वह चीखती-चिल्लाती दरिंदे ने मुंह दबाकर उसकी आबरू लूट ली। दरिंदे के चंगुल में फंसी किशोरी किसी तरह मौका पाकर चीख पड़ी। किशोरी की चीख सुन खेत पर काम कर रहे गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को देख दरिंदा किशोरी को बदहवास हालत में छोड़कर भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने खदेड़कर युवक को धर दबोचा। पकड़ने के बाद गांव वालों ने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटे को पिटते देख पिता बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरिंदे को हिरासत में लेते हुए पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली किशोरी को मेडिकल परीक्षण और युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पड़ोसी युवक की हरकत से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed