फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The fire destroyed the house of gardener

आग से बागवान की गृहस्थी स्वाहा

Fri, 13 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 13 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The fire destroyed the house of gardener
नेवादा। अमरूद की बाग में बने बागवान के छप्पर में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। इससे छप्पर के साथ ही नगदी समेत बागवान की सारी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। साथ ही लपटों की चपेट में आने से करीब 20 पेड़ अमरूद के भी जल गए हैं। चीख-पुकार और उठती लपटें देख दौड़े गांववालों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी। यह बागवान नहीं बता पा रहा है। आशंका है कि खाना बनाने के बाद आग ठीक से नहीं बुझाने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बिन्नई गांव निवासी सुन्ने अमरूद का कारोबारी है। प्रतिवर्ष वह किसानों से उनकी अमरूद की बाग खरीदता है। इस साल भी उसने चिरारी गांव के चंद्रभूषण सिंह की एक बीघा अमरूद की बाग खरीदी है। सुन्ने ने बताया कि वहीं बाग में ही तीन झोपड़े बनाकर वह मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता भी है। उसका कहना है कि बुधवार की रात उसने 35 हजार रुपये का अमरूद बेचा था।
विज्ञापन


वह पैसा भी उसके पास था। रात में करीब 10 बजे खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। इसके करीब घंटेभर बाद अचानक उसके झोपड़े में आग लग गई। लपटों की तपिश से नीद टूटने पर मां, बीवी और बच्चों को लेकर वह झोपड़े से निकलकर चीखने-चिल्लाने लगा। चीख-पुकार और बाग से उठती लपटें देख गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने आकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद गांववाले आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती। उसके तीनों छप्पर जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही छप्पर में रखा 35 हजार रुपये के अलावा बिस्तर, कपड़े, बर्तन और दो बोरी गेहूं, एक बोरी चावल समेत गृहस्थी का सारा सामान भी लपटों की भेंट चढ़ चुका था। भुक्तभोगी के मुताबिक आग लगने से उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed