फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The covert flirting bank , snatched necklace

बैंक गई विवाहिता से छेड़खानी, छीना मंगलसूत्र

Thu, 23 Jul 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 23 Jul 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल बैंक गई विवाहिता के साथ शोहदे ने छेड़खानी करते हुए मंगलसूत्र छीन लिया। विवाहिता के शोर मचाने पर बैंक परिसर में मौजूद लोगों ने भाग रहे शोहदे को धर दबोचा। पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। युवक की हरकत से पीड़ित परिवार सहमा है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही युवती बुधवार को स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से पैसा आहरित करने गई थी। इसी दौरान फकीराबाद मोहल्ले के एक युवक ने कहा भीड़ अधिक है। थोड़ी देर बाद पैसा निकाल लेना। यह कहकर उसे नीचे चलने को बोला। विवाहिता भीड़-भाड से बचने को नीचे उतरने लगी। इसी दौरान युवक उसके साथ छेड़खानी करते हुए मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा।
विज्ञापन


युवक का दुस्साहस देख विवाहिता शोर मचाने लगी। चीख सुनकर बैंक परिसर में मौजूद लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और शोहदे को खदेड़कर धर दबोचा। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। युवक की हरकत से   पीड़िता सहमी है। एसओ ने बताया कि विवाहिता का छीना गया मंगलसूत्र बरामद कर उसे पीड़िता को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed