फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The clan tried to burn alive Trsura

तरसौरा में कुनबे को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 13 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The clan tried to burn alive Trsura
गंगा कछार की जमीन कब्जे को लेकर सोमवार की रात तरसौरा गांव के एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश हुई। रात सोते समय घर में भी आग लगा दी गई। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने से भुक्तभोगी और उसके 5 बच्चों की जान बची। हालांकि आग से हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान खाक हो गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर कोखराज पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के तरसौरा गांव निवासी राजपाल ने बताया कि गंगा कछार में उसकी जमीन है। प्रतिवर्ष गंगा में आने वाली बाढ़ के कारण जमीन का सीमांकन नहीं है। इसके कारण पानी घटने पर लोग अपनी-अपनी जमीन पर खेती कर लेते हैं। बताया कि उसने भी अपनी जमीन पर बुआई की है। आरोप है कि गांव के ही एक दबंग ने अपने भाइयों के साथ सोमवार की शाम जाकर उसकी 4 बीघा जमीन की जुताई कराकर कब्जा कर लिया। जब वह विरोध करने पहुंचा, तो कब्जेदारों ने असलहे लेकर उसे जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया।
विज्ञापन


 चीखते-चिल्लाते गांव की ओर भागने पर उसकी जान बची। आरोप है कि कब्जेदारों ने उसके पूरे परिवार को मार डालने की धमकी भी की। इधर, रात में वह अपने 5 बच्चों लक्ष्मी देवी (18), सुषमा (14), कुसुमा (9), विपिन (7) और विजय (3) के साथ घर के भीतर सो रहा था, तभी रात करीब एक बजे उसके घर में आग लगा दी गई। आरोप है कि इन्हीं कब्जेदारों ने उसके घर में आग लगाकर पूरे परिवार को जलाकर मार डालने की कोशिश की है। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर उसे और उसके बच्चों की जान बचाई। करीब घंटेभर की मेहनत के बाद गांववाले आग पर काबू पा सके। हालांकि जबतक आग बुझती, मकान के साथ ही बर्तन, बिस्तर, कपड़े, अनाज समेत हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान जल चुका था। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर मंगलवार की सुबह शहजादपुर चौकी और कोखराज थाने में दी। इसमें उसने 4 लोगों को नामजद किया है। चौकी इंचार्ज रणविजय सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed