{"_id":"307c5f66a1c5440ed713ecbad78735d3","slug":"the-bike-fell-wounded-teacher-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर घायल शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर घायल शिक्षक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। स्कूल जाते समय तबीयत बिगड़ने पर बाइक से गिरकर घायल हुए नयागंज करारी के शिक्षक तौकीरुल हसन (59) की बुधवार को मौत हो गई। अचानक हुई शिक्षक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं साथी की मौत पर शिक्षकों ने भी दुख जताया है।
बता दें कि करारी कोतवाली के नयागंज निवासी तौकीरुल हसन (59) बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक स्कूल पारा हसनपुर में सहायक अध्यापक थे। घरवालों के मुताबिक वे सोमवार की सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वे बाइक लेकर गिर गए। गिरने के कारण शिक्षक को चोटें भी आई। सूचना पर पहुंचे घरवाले उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पर, हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन हास्पिटल रेफर कर दिया था।
परिजनों ने इलाहाबाद ले जाकर उन्हें एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी सांसें थम गईं। मौत की सूचना आते ही पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य बिलखने लगे। अचानक हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, शिक्षक की मौत की खबर लगते ही साथी अध्यापकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानाध्यापक रामदास, नफीसुल हसन, राजभान यादव, महमूद अब्बास, आगा सिप्तैन हैदर, रामबदन, लईक अहमद, गिरिजेश कुमार, मोहम्मद हुसैन आदि ने उनके घर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।