फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   teacher and girl

बालिका को फटकारने पर शिक्षक की पिटाई

Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
करारी थाने के म्योहर गांव में एक बालिका को स्कूल नहीं आने पर फटकारना शिक्षक को मंहगा पड़ गया। रोती-बिलखती छात्रा घर पहुंची तो परिजन नाराज हो गए। बेटी को रोता देख आक्रोशित पिता साथियों संग स्कूल पहुंचा और अध्यापक की जमकर धुनाई कर दी। स्कूल की अध्यापिकाओं ने बीच बचाव किया तो उनसे भी धक्का-मुक्की की। सूचना मिलने पर बीएसए, एबीएसए, एसडीएम और थानाध्यक्ष करारी पहुंचे। अध्यापक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए एसओ ने आरोपी युवक को धर दबोचा और लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में म्योहर में म्योहरिया निवासी जगजीत अध्यापक हैं। इसी स्कूल में गांव के विजय की सात साल की बेटी पढ़ती है। बताते हैं कि वह चार दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। शनिवार को स्कूल पहुंची तो अध्यापक जगजीत ने उसे पास बुलाया और स्कूल न आने का कारण पूछा। कारण न बताने पर अध्यापक ने तेजी से डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा रोते हुए घर पहुंची। बेटी को रोता देख विजय आग बबूला हो गया और साथियों संग डंडा लेकर स्कूल पहुंचा।
विज्ञापन


पहुंचते ही उसने अध्यापक की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर स्कूल की अध्यापिकाएं बीच बचाव करने पहुंची तो उनके साथ भी धक्कामुक्की किया और घर चला गया। घटना के बाद जानकारी बीएसए समेत उच्चाधिकारियों को दी गई। शिक्षक की पिटाई का मामला सुन एसडीएम एसके गुप्ता, बीएसए डीएस यादव और करारी थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी स्कूल पहुंचे। तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने मामले की जांच स्कूली बच्चों से की। इसके बाद आरोपी विजय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। उधर घटना के बाद से स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed