फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Taraara full of Baramati reverses, seven wounded

बारातियों से भरी टवेरा पलटी, सात घायल

Sun, 25 Feb 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 25 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के बेनीराम कटरा गांव के समीप रविवार सुबह बारातियों से भरी एक टवेरा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टवेरा सवार सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए सभी को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पिपरी के नरहियापर (फतेहपुर शहापुर) निवासी लल्लन सिंह के बेटे गुड्डू की शनिवार को शादी थी। चरवा के बथुई गांव में बारात गई थी। अधिकतर बाराती रात को ही लौट आए। कुछ करीबी सुबह टवेरा पर सवार होकर वापस आ रहे थे। बेनीराम कटरा गांव के समीप मवेशी को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और टवेरा अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में उसपर सवार नरहियापर निवासी रामहित, उदय सिंह, अमर सिंह, दिनेश, ननकू, बम्हरौली के धर्मेन्द्र और कसेंदा निवासी वीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस बीच पीछे लगी अन्य बारातियों की गाड़ी घटनास्थल पर आ गई। इन्हीं लोगों ने घायलों को अपने वाहन से पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed