फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Suspicious death of a young woman in the case

संदिग्धदशा में युवती की मौत

Tue, 10 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 10 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की सुबह दानपुर गांव की एक युवती की मौत हो गई। दोपहर घर के भीतर उसकी लाश लटकती मिली। जिस कमरे में उसकी लाश लटक रही थी, वह भीतर से बंद था। इससे जाहिर है कि युवती ने किसी बात से नाराज होकर खुदकुशी की है। पर, ऐसा उसने क्यों किया। इस बाबत मां समेत परिवार का कोई भी सदस्य कुछ बता नहीं पा रहा है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी छेदीलाल की तीन साल पहले मौत हो गई थी। घर में उसकी पत्नी, बेटी सीमा देवी (19) के साथ रहती थी। उसके तीनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ मां-बहन से अलग रहते हैं। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह घर में सीमा अकेली थी। मां खेत की ओर गई। दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर लौटी, तो बेटी सीमा देवी का कमरा भीतर से बंद था। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजे की झिर्री से झांककर देखने पर उसे सीमा की लाश फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन


यह देखकर महिला चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववाले दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर आई पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकलवाया। छानबीन करने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरा बंद होने के कारण घर-गांववालों के साथ पुलिस भी घटना को खुदकुशी ही मान रही है। पर, मां समेत परिवार का कोई भी सदस्य इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहा है। एसओ पश्चिमशरीरा उमाशंकर यादव ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। उसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उधर, युवती की मौत से मां समेत पूरे परिवार के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed