फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   suside old man

फांसी लगा अधेड़ ने दी जान

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
suside old man
crime
सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई गांव के एक अधेड़ ने बुधवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह अधेड़ की लाश घर के भीतर कमरे में चुल्ले के सहारे लटकती मिली। अधेड़ का शव देख परिवार के लोग चीख पड़े। चर्चा है कि आर्थिक  तंगी से परेशान होने के बाद अधेड़ ने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई गांव निवासी मूलचंद्र्र (45) पुत्र छोटेलाल का 20 बरस पहले मुंबई में कारोबार चलता था। कारोबार चौपट होने के बाद वह सात साल पहले गांव चला आया और परिवार के साथ रहने लगा। बताया जा रहा है कि मुंबई से लौटने के बाद वह बिल्कुल टूट चुका था। तीन बेटी, एक बेटे और पत्नी के साथ खुद के भरण-पोषण का बोझ उठाने में असमर्थ हो गया। कुछ दिन से वह बिल्कुल गुमसुम रह रहा था। पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे वह छत से नीचे उतर गए। इसके बाद सुबह लाश बंद कमरे में फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन


पड़ोसी के घर चीत्कार सुन मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed