फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   srilankai citygens aadhar and ration card issue

श्रीलंका नागरिक के राशन और आधार कार्ड का मामला

Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी के कोसम गांव के विशुद्धि फेयरो  के राशन और आधार कार्ड मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। मामले में एक केंद्रीय खुफिया जांच एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। प्रदेश में चार अन्य जिलों में फेयरो के नेटवर्क की जानकारी होने से एजेंसी के कान खड़े हो गए हैं। फिलहाल यहां से टीम ने एजेंसी दिल्ली मुख्यालय को विशुद्धि फेयरो के पूरे ब्यौरे को भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर फेयरो के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


कोसम गांव में रहने वाले विशुद्धि द्वारा आधार कार्ड बनवाने के मामले ने तूल पकड़ रखा है। जिला प्रशासन तो मामले पर पल-पल निगाह रखे हुए है और अब एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। एजेंसी की टीम के लोगों ने फेयरो के पूरे रिकार्ड को खंगाला। पता चला है कि फेयरो ने यहां पर आनंद बोधि सोसायटी ऑफ इंडिया नाम से एक संस्था बना रखी है। सोसायटी की शाखा प्रदेश के चार अन्य शहरों में है। जिसमें श्रावस्ती जिला प्रमुख है। फेयरो ने कोसम गांव में सोसायटी की ओर से जो निर्माण कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी जमीन स्थानीय लोगों के नाम पर ली गई है। ये लोग फेयरो के साथ ही रहते हैं। एजेंसी की टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के अन्य चार जिलों में भी फेयरो की सोसायटी के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फेयरो सोसायटी के प्रबंधक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed