{"_id":"8a47634a0cab2d739da66fc3e1845a6d","slug":"spark-out-of-train-wheels-making-the-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के पहिए से निकली चिंगारी, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी के पहिए से निकली चिंगारी, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के पहिया से चिंगारी उठती देख रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मनौरी स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जांच की गई तो पता चला कि चक्काजाम होने से चिंगारी उठ रही थी। उधर, मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी होने से घंटेभर तक रेल यातायात बाधित रहा। बाद में चक्का ठीक करके गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कालका और पुरी एक्सप्रेस को बमरौली स्टेशन पर ही रोक दिया गया था।
इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी रविवार को दिन में करीब 11 बजे जैसे की बमरौली स्टेशन के समीप से गुजरी, उसके पहिए से चिंगारी उठती देख स्टेशन अधीक्षक और रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए इस मालगाड़ी को मनौरी स्टेशन पर रोक दिया गया। घंटेभर बाद पहुंचे विभागीय मकैनिकों ने पाया कि चक्काजाम होने से चिंगारी निकल रही थी।
मैकेनिकों ने खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जा सका। उधर, ट्रैक पर मालगाड़ी खड़े होने से करीब घंटेभर तक यह रेलमार्ग बाधित रहा। इससे कालका और पुरी एक्सप्रेस को करीब सवा घंटे तक बमरौली स्टेशन खड़ी रही। बमरौली स्टेशन अधीक्षक आरपी कनौजिया ने बताया कि मालगाड़ी का पहिया जाम होने से चिंगारी निकल रही थी। मनौरी में गाड़ी को रोक कर खराबी ठीक कराए जाने के बाद रवाना करा दिया गया है।