फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   so chayal

थानाध्यक्ष ने पांच दुकानदारों का छीना सिलेंडर

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
so chayal
other
 तिल्हापुर मोड़ मेले में पहले दिन कमाई करने के लिए चाट का ठेला लगाने पहुंचे पांच दुकानदारों का गैस सिलेंडर थानाध्यक्ष ने छीन लिया। इससे क्षुब्ध दुकानदार सारा सामान मेले में फेंककर चले गए। घटना को लेकर मेले में आए लोगों में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन


तिल्हापुर मोड़ में दो दिवसीय कजरी मेले का आयोजन हर साल होता है। इस बार मेले की शुरुआत सोमवार की सुबह से हुई। मेले में चाट का ठेला लगाकर कमाई करने के लिए तिल्हापुर मोड़ निवासी सोनू, शैलेंद्र कुमार, मोनू और बेगम बाजार इलाहाबाद निवासी प्रेम कुमार, रंजीत कुमार आए थे। पांचों दुकानदार सजाकर चाट बिक्री शुरू कर चुके थे। इसी बीच थानाध्यक्ष पिपरी भाष्कर मिश्रा मय फोर्स पहुंचे और पांचों दुकानदारों का गैस सिलेंडर छीन लिया।
विज्ञापन


इससे चाट की दुकान ठप हो गई। मांगने पर जब थानाध्यक्ष ने सिलेंडर नहीं दिया तो नाराज दुकानदार अपना-अपना सामान मेले में फेंककर चले गए। खबर है कि मंगलवार को एसओ ने सिलेंडर देने के लिए दुकानदारों को बुलाया पर वह नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed