फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sllahpur village fiercely away stones

सल्लाहपुर गांव में जमकर चले ईंट-पत्थर

Tue, 02 Dec 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sllahpur village fiercely away stones
चायल(ब्यूरो)। बिजली जलाने के लिए कटिया लगाने को लेकर सोमवार को सल्लाहपुर गांव में दो परिवार भिड़ गए। कहासुनी के दौरान इनमें मारपीट के साथ जमकर ईट-पत्थर चले। इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर मामला शांत कराया। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव निवासी सब्बीर खां ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके घर के समीप खींची गई बिजली की लाइन में पड़ोसी कटिया लगा रहे थे। इसका उसने विरोध किया, तो पड़ोसी उससे भिड़ गए। कहासुनी के साथ ही पड़ोसी और उसके परिवार के लोग घर में ईंट-पत्थर फेंकने लगे। साथ ही घर में घुसकर उसकी पिर्टाई शुरू कर दी। उधर, पिता को की पिटाई होती देख उसका बेटा ताजिन खां बीच-बचाव करने दौड़ा, तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर गांव के लोग आए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। गांववालों के हस्तक्षेप पर दोनों की जान बची। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर इलाकाई पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद भुक्तभोगी परिवार से तहरीर ली। हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed