फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   saini upkendra fire,

सैनी उपकेंद्र में धमाके के साथ भड़की आग, पैनल राख

Thu, 17 May 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 17 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
saini upkendra fire,
कौशाम्बी
 सैनी स्थित 33 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के पैनल में तकनीकी खामी के चलते बुधवार रात अचानक आग लग गई। धमाके के साथ भड़की आग से अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में तकरीबन तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी के साथ ही करीबन चार दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


विद्युत सब स्टेशन सैनी में लगे उपकरण पुराने और जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। बुधवार की रात तकरीबन पौने एक बजेे एकाएक पैनल में तकनीकी खामी आ गई। नींद मे सो रहे कर्मियोें को जब तक इसकी भनक लगती। इसके पूर्व ही जोरदार आवाज के साथ पैनल में लगा बोतल विस्फोट कर गया। धमाके के साथ देखते ही देखते तेज लपटे उठने लगीं। तेज आवाज के साथ भड़की आग देख बिजली कर्मियों की हालत खराब हो गई। आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पहुंचे अगिभनशमन के जवानों ने ग्रामीणों संग मिलकर आग बुझानी शुरू की। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


चार दर्जन गांवों की सप्लाई ठप
हादसे के चलते  उपकेेद्र से संबंधित फीडर सैनी, शहाजदपुर और अजुहा से जुड़े विजयीपुर, चकसैनी, उसरैनापुर, त्रिलोकपुर, मुंगहरी, महुलीतीर, कबख्तिारा, परसीपुर, अटसरायं, दादूपुर, मौलवीपुर, परास, नूरपुर, साढ़ो, माढ़ो, लोहदा, अजुहा, टांडा, भैरावा, गुलामीपुर, गनपा, शहजादपुर,पल्टीपुर, ननमई समेत चार दर्जन गांवों की सप्लाई ठप हो गई।।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगिभन कांड  में 3 लाख का हुआ नुकसान
सिराथू। सैनी उपकेंद्र में ब्लास्ट के साथ  लगी आग  में तकरीबन  तीन लाख की क्षति होने का अनुमान है। विभाग का दावा है कि ऐसे-ऐसे उपकरण जल गए हैं, जिन्हें राजधानी से मंगाना पड़ सकता है। एसडीओ आरसी अनुरागी का कहना है कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


नया पैनल आने के बाद ही खामी ठीक की जा सकेगी। इसमें वक्त लग सकता है। वैकल्पिक इंतजाम कर ठीक चल रहे दो फीडर की सप्लाई काटकर प्रभावित फीडर को आंशिक आपूर्ति की जाएगी।
आरसी अनुरागी,  एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed