फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   saffty tank

लापता युवक की सेफ्टी टैंक में मिली लाश

Sun, 08 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 08 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
saffty tank
crime
पूरामुफ्ती के निजामपुर पुरैनी गांव से लापता युवक की लाश मौसा के घर में बने शौचालय के टैंक में शनिवार को मिली। लाश बोरे में भरकर फेंकी गई थी। युवक बृहस्पतिवार की शाम वह संदिग्ध दशा में मौसा के घर से गायब हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मौसेरी बहन-भाई समेत तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर निवासी तहमीद अहमद (22) पुत्र वसीफ अहमद बृहस्पतिवार को घर से डेढ़ लाख रुपया लेकर मौसा नईमुर्रहमान के घर पूरामुफ्ती के निजामपुर पुरैनी गांव गया था। शाम को वह पुरैनी से संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के परिजनों ने शुक्रवार को मामले की शिकायत पूरामुफ्ती पुलिस से की। शनिवार की सुबह युवक की लाश नईमुर्रहमान के भाई तफुर्रहमान घर के पीछे बने शौचालय के टैंक में बोरे में भरी मिली। टैंक से लाश बाहर निकालते हुए रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर देखा तो युवक का मुंह हाथ, पैर बंधा था।
विज्ञापन


हत्यारों ने गला घोंटकर युवक की हत्या करने के बाद अपराध छिपाने के लिए शव को शौचालय के टैंक में डाल दिया था। मृतक के भाई तौहीद की तहरीर पर पुलिस ने मौसेरी बहन, भाई तारिक, मोहम्मद फेक समेत दो अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। सीओ महेन्द्र्र सिंह देव ने बताया कि पूरामुफ्ती में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed