{"_id":"5c4222efbdec2273a92484c7","slug":"sadness-in-the-death-of-father-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम
Sat, 19 Jan 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में रहकर रोजगार कर रहे जुनैद व उसके छह वर्षीय बेटे रजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मुंबई पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश घरवालों को सौंप दी है। वह लाश लेकर पैतृक गांव संभुई आ रहे हैं।
सैनी कोतवाली के संभुई गांव निवासी मोहम्मद जुनैद (32) पुत्र वसीर अहमद अपनी पत्नी हुमा व दो बेटों के साथ मुंबई में रहकर खजूर व टॉफी का कारोबार करता था। गुरुवार को जुनैद स्कूटी से बड़े बेटे मोहम्मद रजा (6) को स्कूल लेने गया था। वापस लौटते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी संभुई पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े भाई सुएब व मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुएब ने बताया कि हुमा पति व बेटे की लाश लेकर गांव आ रही है। घरवाले अंतिम संस्कार के लिए इंतजार कर रहे हैं।