{"_id":"593ef62f1126f49c418b4c23","slug":"rto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ के फर्जी चालक को लोगों ने दौड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीओ के फर्जी चालक को लोगों ने दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी में व्यापारी से वसूली करने पहुंचे फर्जी आरटीओ के चालक को लोगों ने दौड़ा लिया। दो दिन पहले व्यापारी को धमकी देकर युवक चला गया था। साथियों को युवक की करतूत बताते हुए सोमवार को व्यापारी ने बुलाया था। भुक्तभोगी व्यापारी ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। सैनी पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
सैनी के सौरई बुजुर्ग गांव का जयसिंह पुत्र राम दुलारे सैनी हाईवे पर गुरुकुल के समीप टाल की दुकान खोल रखी है। बताया कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी से एक युवक पहुंचा और खुद को आरटीओ का चालक बताते हुए उसे धमकाने लगा। कहा कि गोरखधंधा करना है तो साहब को सलाम करना पड़ेगा। युवक की धमकी से व्यापारी के होश उड़ गए।
दो दिन बाद आने की बात कहते हुए युवक चला गया। आरटीओ के चालक के जाने के बाद जय सिंह ने साथियों को युवक की करतूत बताई। शक होने पर लोगों ने पड़ताल कराई तो युवक फर्जी आरटीओ का चालक निकला। सोमवार दोपहर युवक वसूली करने पहुंचा तो मौजूद लोगों ने उससे पूछताछ शुरू की। लोगों के सवालों में फंसा युवक जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन
लोगों ने उसे पकड़ने को कुछ दूर तक दौड़ाया पर वह हाथ नहीं चढ़ सका। जयसिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।