फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roadways bus crashed into poles , 12 wounded

बेकाबू रोडवेज बस खंभे से टकराई, 12 जख्मी

Sun, 08 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 08 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus crashed into poles , 12 wounded
चायल। इलाहाबाद से सवारियां लेकर कानपुर जा रही लीडर रोड डिपो की बस शनिवार को अनियंत्रित होकर पुरामुफ्ती के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खंभे से टकराती हुई बस के खड्ड में चले जाने से 12 लोग घायल हो गए। हादसे में जख्मी यात्रियों को पुलिस ने एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया है। चालक के मुताबिक स्टेयरिंग फेल होने से यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद से कानपुर जा रही लीडर रोड डिपो की बस शनिवार की सुबह करीब नौ बजे जैसे सल्लाहपुर (पुरामुफ्ती) के समीप पहुंची। अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ती हुई खड्ड में चली गई। इस दुर्घटना में बस सवार अमरेंद्र कुमार (40) निवासी बैरहना इलाहाबाद, सुमन लता (30), अशोक सिंह (45) निवासी चौक इलाहाबाद, मन्ना देवी (55) निवासी जरैली करछना इलाहाबाद, अमर सिंह (35) निवासी जार्ज टाउन इलाहाबाद, कमलाकांत (30) निवासी दारागंज इलाहाबाद, वजीर अहमद (25), निसार अहमद (40) निवासी नैनी इलाहाबाद, रमाकांत पांडेय (35) निवासी करैली इलाहाबाद, रामबालक (22), पार्वती देवी (40) निवासी राजापुर इलाहाबाद, रोजी बानो (30) निवासी अटाला इलाहाबाद घायल हो गई।
विज्ञापन


उधर, बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और यात्रियों की चीख-पुकार पर राहगीरों के साथ ही आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को दुर्घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उधर, रोडवेज के दुर्घटनाग्रस्त होने और लोगों को घायल होने की खबर पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद भेज दिया है। बस चालक श्यामलाल यादव ने बताया कि अचानक स्टेयरिंग फेल होने से यह दुर्घटना हुई है। सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्त करके उन्हें कानपुर भेजा गया। उधर, दुर्घटना से घंटेभर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों से भरी सल्लाहपुर के समीप बेकाबू होकर दांयी ओर मुड़कर पोल तोड़ती हुई खड्ढ में चली गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि बस बांयी तरफ मुड़ जाती, तो बड़ी अनहोनी संभव थी। बताया जाता है कि जिस समय यह हादसा हुआ। ठीक उसी स्थान पर सड़क की बांयी पटरी पर तारा रसीद शेरवानी गर्ल्स कालेज की छात्राएं टेंपो से उतर रही थीं। तीन टेंपों में मौजूद करीब तीन दर्जन से अधिक छात्राएं इस बस की चपेट में आ सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed