{"_id":"59d14aee4f1c1bc8538b5619","slug":"road-accident-in-kaushambi-distric","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, बवाल, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, बवाल, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे मलाक भायल गांव के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जब कि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख चक्काजाम करते हुए जमकर बवाल किया साथ ही पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की। सीओ के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उग्र लोगों को समझाते हुए शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल निवासी जिया लाल (18) पुत्र मुंशी शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे साथी वीरेन्द्र कुमार (19) पुत्र दुखीलाल के साथ गांव के बाहर लगे दुर्गा पंडाल में गया था। थोड़ी देर बाद दोनों टहलते हुए हाईवे की ओर चले गए। इसी दौरान इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में जियालाल की मौके पर ही मौत हो गई जब कि वीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख गांव के लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया। इसके बाद जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर सीओ सिराथू पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास किया तो उग्र भीड़ से नोकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस से लोगों ने हाथापाई भी की। इसके बाद सिराथू एसडीएम शिवनारायण सिंह पहुंचे। उन्होंने किसी तरह देर रात मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात पुलिस ने मृतक के भाई अभिलाष की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।