{"_id":"20fd5fd06da3bb6ab4ca181e2df81741","slug":"retired-soldier-killed-in-suspected-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धदशा में रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धदशा में रिटायर्ड फौजी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
चायल/चरवा। फसल की सिंचाई करने गए पिपरी गांव के रिटायर्ड फौजी की मंगलवार की रात संदिग्धदशा में मौत हो गई। देर रात उनकी लाश एक पुराने कुएं में मिली। माना जा रहा है कि रात में अंधेरे के कारण वे कुएं में गिर गए होंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह पटेल (44) सेना में नायब पद पर थे। जनवरी 2006 में रिटायर्ड होने के बाद वे गांव में रहकर खेती कराते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वे नलकूप से फसल की सिंचाई करने गए थे। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उन्हें बुलाने खेत की ओर गए। जहां वे नहीं मिले। इसके बाद परिजन उनकी खोजबीन में जुटे। वहीं फौजी के अचानक गायब होने की सूचना पर गांव में भी हड़कंप मच गया। पूरा गांव आधी रात तक उनकी खोजबीन में जुटा रहा। इसी दौरान किसी ने खेत के समीप स्थित कुएं में झांका, तो उसमें उनकी लाश पड़ी थी।
यह देखते ही लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सुबह सूचना पर आई चरवा पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फौरी तौर पर परिजनों के साथ ही पुलिस का भी मानना है कि रात अंधेरे में कुएं में गिरने से यह हादसा हुआ है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों की तो रो-रोकर हालत खराब है। बता दें कि रिटायर्ड फौजी तीन भाई थे। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे नंबर का भाई विकलांग है। ऐसे में पूरे परिवार की परिवरिश की जिम्मेदारी इन्हीं पर ही थी।