फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Retired military , including four home explored

रिटायर्ड फौजी समेत चार के घर खंगाले

Sun, 25 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 25 Jan 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Retired military , including four home explored
मंझनपुर। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात रसूलपुर बड़गांव गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी समेत चार लोगों का घर खंगाल लिया। नगदी गहने समेत लाखों रुपये का सामान चोरों ने पार कर दिया। एक ही रात चार घरों में हुई चोरी की घटना से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर डाग स्क्वायड टीम के साथ एएसपी अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। हालांकि तमाम कवायदों के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। मौका मुआयना करने के बाद एएसपी ने कौशाम्बी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की धरपकड़ का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बड़गांव गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र परुषोत्तम सीआरपीएफ का सिपाही था। रिटायर्ड होने के बाद वह परिवार समेत गांव में ही रहता है। उसने बताया कि शुक्रवार की रात मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर आलमारी में रखा 10 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े समेत करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। उधर, फौजी का घर खंगालने के बाद चोरों ने गांव के धर्मेंद्र कुमार के घर से गहने, बर्तन, कपड़े समेत करीब एक लाख रुपये और दो अन्य घरों से भी करीब 50 हजार का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह सोकर उठने पर कमरों में बिखरा सामान देख घरवालों के होश उड़ गए। भुक्तभोगियों की चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। रिटायर्ड सिपाही ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। फौजी के घर से लाखों रुपये का सामान चोरी होने की खबर लगते ही मौके पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, डाग स्कवायड और फील्ड यूनिट टीम के साथ गांव पहुंचे। दोनों टीमे घंटों चोरों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन कोई क्लू हासिल नहीं हो सका है। एएसपी ने बताया कि  भुक्तभोेगियों की तहरीर पर कौशाम्बी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एसओ को चोरों की धरपकड़ करके घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रसूलपुर बड़गांव में फौजी के घर से गहने, कपड़े, बर्तन के साथ चोर उसकी लाइसेंसी रायफल भी उठा ले गए थे। हालांकि चोर रायफल अपने साथ ले जाने का साहस नहीं कर सके। रायफल को चोरी करके भागते समय चोरों ने गांव के बाहर एक गेहूं के खेत में फेक दिया था। शायद उन्हें भय था कि लाइसेंसी रायफल ले जाने पर वे जल्द पकड़ लिए जाएंगे। उधर, तफ्तीश के दौरान चोरों का सुराग लगाने में जुटी डाग स्कवायड टीम को खेत में रायफल पड़ी मिली। चोरी गई रायफल बरामद होने से भुक्तभोगी के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली।


द्वाबा में सिपाही या फौजी के घर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चोर कई सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे चुके है। 12 फरवरी 2012 को कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सब रजिस्टार राधा कृष्ण के घर से नगदी समेत दो लाईसेंसी असलहे पार कर चुके है। वहीं सात अक्तूबर 2013 को करारी के फरीदपुर गांव के रिटायर्ड सिपार्ही राम नरेश के घर चोरी के साथ उसकी बंदूक पार कर चुके है। अभी हाल ही में एक नवंर 2014 की रात महेवाघाट कोतवाली के शिवरा गांव के रिटायर्ड सिपाही देशराज के घर से बंदूक समेत लाखों का सामान पार कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed