फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Relatives of torture troubled household

रिश्तेदार की ज्यादती से कुनबा परेशान

Sat, 20 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 20 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Relatives of torture troubled household
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली के टेंवा गांव का एक परिवार अपने ही रिश्तेदार की ज्यादतियों से परेशान है। इल्जाम है कि रिश्तेदार ससुराल में मौजूद उसकी पत्नी के हिस्से की जमीन भी हथियाने की कोशिश है। विरोध करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी जाती है। शिकायत पर टेंवा चौकी पुलिस भी रिश्तेदार का ही पक्ष लेती है। भुक्तभोगी ने शुक्रवार को प्रकरण की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ मंझनपुर को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के टेंवा गांव निवासी मूलचंद्र ने बताया कि वह करीब 20 साल से पत्नी-बच्चों के साथ टेंवा में ही स्थित अपनी ससुराल में रहता है। बताया कि उसकी पत्नी के भाई नहीं है। इधर, ससुर की मौत होने के बाद से उसका एक रिश्तेदार उनकी सारी जमीन हड़पने की साजिश में लगा है। वह स्थानीय कुछ दबंगों से मिलीभगत करके जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है। विरोध करने पर मारपीट झगड़ा किया जाता है।
विज्ञापन


पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। भुक्तभोगी की मानें तो उसने रिश्तेदार की ज्यादती की नामजद शिकायत टेंवा चौकी में की। आरोप है कि पुलिस भी रिश्तेदार का ही पक्ष लेती है। जांच करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया जाता है। रिश्तेदार और इलाकाई पुलिस की मनमानी से आजिज मूलचंद्र ने शुक्रवार को परिवार समेत आकर मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ मंझनपुर को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed