{"_id":"5cc8a778bdec220708712caf","slug":"rape-with-a-girl-in-kaushambi-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुराचार, वायरल की अश्लील तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी से दुराचार, वायरल की अश्लील तस्वीर
Wed, 01 May 2019 01:22 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 01 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने बंधक बनाकर दुराचार किया। इससे पहले भी शादी का झांसा देकर वह करीब दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने अशभनील फोटो भी खींच ली। विवाह का दबाव बनाने पर तस्वीर वायरल कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि करीब दो साल पहले पड़ोसी युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता की मानें तो विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी वादे से मुकर गया। आरोप है कि तीन अप्रैल को बहाने से दरिंदे ने किशोरी को अपने घर बुला लिया। वहां बंधक बनाकर दुराचार किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील फोटो भी खंीच ली। बाद में फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तस्वीर पर किशोरी के परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों के पूछने पर किशोरी ने आपबीती बताई। दो दिन पहले किशोरी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि मुल्जिम की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।