फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape attemt in kaushambi

अधेड़ ने बालिका से की दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 25 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 25 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
rape attemt in kaushambi
खेत में घास काटने गई तकरीबन 12 साल की एक लड़की से करीब 50 साल के एक ग्रामीण ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर पर गांववालों को आते देख आरोपी ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। मां की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि उसकी करीब 12 साल की बेटी सोमवार शाम गांव के बाहर खेत में घास काटने के लिए गई थी। आरोप है कि वहीं गांव के ही रहने वाले एक अधेड़ ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को आते देख अधेड़ पीड़िता को धमकी देकर भाग निकला। वहीं घटना से सहमी बालिका घर पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


मां और परिवार के अन्य लोग सन्न रह गए। मां अपनी बेटी को लेकर इलाकाई पुलिस चौकी गई। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। चौकी प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस हिरासत में अधेड़ ने खुद पर लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। इसका कहना है कि उसने सिर्फ बालिका को खेत में घास काटने पर डांटा था। इस पर वह आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed