फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rambahori death

ब्रेन ट्यूमर ने ली गोताखोर सिपाही की जान

Fri, 12 May 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 12 May 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
rambahori death
क्राइम
सदर कोतवाली के असकरनपुर मंगरोहनी गांव के यूपी गोताखोर टॉपर रामबहोरी की ब्रेन ट्यूमर के कारण बुधवार रात मौत हो गई। रामबहोरी दो महीने से बीमार चल रहा था। आपरेशन के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। गुरुवार सुबह शव आया तो परिजनों में हाहाकार मच गया। रामबहोरी 42वीं बटालियन पीएसी वाराणसी में तैनात था।
विज्ञापन


असकरनपुर मंगरोहनी निवासी रामबहोरी (37) पुत्र शोभालाल स्पोर्टसमैन था। 1998 में रामबहोरी की पीएसीी में तैनाती हुई थी। वह पीएसी के लिए खेलता था। रामबहोरी यूपी का गोताखोर टॉपर भी रह चुका था। इन दिनों वह 42वीं बटालियन वाराणसी में तैनात था। दो महीने पहले रामबहोरी को ब्रेन ट्यूमर हो गया। अप्रैल में उसका आपरेशन हुआ था। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार रात अस्पताल में रामबहोरी ने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह पीएसी के जवान सम्मान के साथ उसका शव लेकर गांव आए। पत्नी रंजीता सिंह, बेटे प्रभात और आलोक शव से लिपट कर रो पड़े। पीएसी जवान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed