{"_id":"59a86d224f1c1b5b738b49de","slug":"rajendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने वाली प्रेमिका का अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुदकुशी करने वाली प्रेमिका का अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी राजेंद्र को बंधक बनाकर पीटे जाने से क्षुब्ध सैनी के परसीपुर की रीना ने बुधवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इससे गांव में तनाव फैल गया था। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा था। माहौल को भांपते हुए अधिकारियों ने रीना के शव का अंतिम संस्कार फोर्स की मौजूदगी में कड़ा के कुबरी घाट पर कराया। पति संजय की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने घायल राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
परसीपुर गांव में बुधवार को दिलदहला देने वाली घटना हुई थी। परसीपुर की रीना पत्नी संजय से उसका दूर का रिश्तेदार राजेंद्र पुत्र केदार निवासी एकडला थाना किशुनपुर कौशाम्बी मिलने आता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार भोर में पति संजय ने दोनों को पकड़ लिया। इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने राजेंद्र का हाथ-पैर बांधकर तख्त पर लिटा दिया। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की। चीखने-चिल्लाने की आवाज बुधवार सुबह लोगों ने सुनी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी राजेंद्र को पीटा गया। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस घायल राजेंद्र को लेकर सीएचसी ले गई।
उधर रीना ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। रीना की मौत की खबर जैसे ही पुलिस कर्मियों को मिली हड़कंप मच गया। लोगों में तनाव फैल गया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। गुरुवार दोपहर रीना के शव का अंतिम संस्कार कड़ा के कुबरी घाट पर हुआ। सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र, सैनी कोतवाली पुलिस के साथ वहां मौजूद रहे। शव का अंतिम संस्कार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। अंतिम संस्कार रीना के पति संजय ने किया। इस मौके पर ससुराल के सभी लोग मौजूद रहे। पति संजय की तहरीर पर पुलिस ने घायल राजेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस पर फोड़ा रीना की मौत का ठीकरा
मंझनपुर। रीना कीखुदकुशी और राजेन्द्र को बंधक बनाकर पीटे जाने की घटना की गुनहगार जाने-अनजाने पुलिस हो गई है। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और बंधक राजेंद्र को आजाद कराया। इससे गुस्साए संजय व उसके परिजनों ने पुलिस के सामने उसे पीटा। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया। इसके बाद रीना ने आत्महत्या कर ली। रीना की खुदकुशी अब पुलिस के गले की फांस बन गई है।
रीना की मौत की खबर पर उसके मायके से सगे तीन भाई संतोष, अशोक और विनोद सोनकर मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि पुलिस अगर समय रहते चेत लेती तो शायद घटना को रोका जा सकता था। दूसरी तरफ रीना के देवर अनूप ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस वालों ने संजय के सिर पर डंडा मारा।
इससे वह लहूलुहान हो गया। इसी बात से नाराज होकर रीना ने खुदकुशी कर ली। इस घटना में पुलिस पर दोनों पक्ष आरोप लगा रहे हैं। इससे पुलिस अधिकारी परेशान हैं। वहीं सैनी कोतवाली पुलिस के होश उड़े हैं। वह मामले में अपनी गर्दन बचाने का प्रयास कर रही है। सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र ने यह मान लिया है कि राजेंद्र को बंधक बनाया गया था। उसकी पिटाई से नाराज होकर रीना ने खुदकुशी की। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर आत्महत्या की घटना कैसे हो गई, इस सवाल के जवाब में उनका कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।