{"_id":"59ac5d6f4f1c1bf3278b50ae","slug":"puramufti-mahgav","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के महगांव में रविवार दोपहर सगे भाईयों ने पड़ोसन को दौड़ा-दौड़ाकर बेहरमी से पीट दिया। पुरानी रंजिश को लेकर सुबह दोनों के बीच तीखी झड़प हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव गांव निवासी यास्मीन पत्नी महमूद का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। सुबह दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद सगे भाईयों ने यास्मीन के घर धावा बोल दिया। घर पहुंचे हमलावरों ने विवाहिता निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर बेहरमी से पीट दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग भागकर आए और किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर पीड़िता के पति महमूद का आरोप है ग्राम प्रधान ने घर बुलाकर उसे सुलह होने की धमकी दी है। इंकार करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी है।