फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police questioned two women picked up

पूछताछ को पुलिस ने दो महिलाओं को उठाया

Fri, 09 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 09 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में रहने वाली शमीना की हत्या मामले में मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने जेहिदपुर गांव की दो महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत ले रखा है। सीओ सिटी ने बताया कि महिलाओं से हत्याकांड की तमाम अहम जानकारियां मिली हैं। संभव है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी गांव की शमीना उर्फ अंगूरी मंझनपुर के चमनगंज मोहल्ले में किराए के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। विवाहिता रविवार की सुबह अपने कमरे में मृत मिली थी। शव देखकर पुलिस ने गला घोंटकर हत्या किए जाने का शक जाहिर किया था। पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को चौंका दिया। क्योंकि पीएम रिपोर्ट में हैंगिग आई थी। अब सवाल यह है कि किराए के मकान में विवाहिता अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन


सुबह बच्चों को वह चारपाई में मृत मिली थी। ऐसे में किसने फंदे से लटकाकर उसे मारा। फिर, मौत के बाद शव को चारपाई पर लिटा दिया था। वहीं घटना के बाद से विवाहिता के तीनों मोबाइल भी गायब हैं। इन मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर तफ्तीश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह पइंसा कोतवाली के जेहिदपुर (मोहम्मदपुर वारी) गांव में दबिश दी। पुलिस ने इस गांव की दो महिलाओं को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि शक के आधार पर महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। संभव है कि इन जानकारियों से जल्द ही हत्याकांड का खुलासा भी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed