{"_id":"59da8ceb4f1c1bd7538b6729","slug":"pipri-village-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराया। देर शाम डॉक्टर ने पीड़ित परिवार से सुलह समझौता कर लिया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमावां गांव निवासी प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा के बाद तिल्हापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि पहले डॉक्टर ने नार्मल डिलवरी की बात कहते रहे। शनिवार रात नार्मल डिलवरी न होने पर ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। सुबह विवाहिता की हालत बिगड़ गई। नाजुक दशा में डॉक्टर ने उसे इलाहाबाद जाने को कहा। जब तक तीमारदार प्रसूता को लेकर इलाहाबाद पहुंचते उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को शांत कराया। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।