{"_id":"57c5d0824f1c1bc6162cb456","slug":"pds-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन की कालाबाजारी पर ग्रामीणों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
other
कोटेदार की मनमानी को लेकर मंगलवार को रहीमपुर मौलानी गांव के ग्रामीणों ने मंझनपुर तहसील में प्रदर्शन किया। दुकानदार पर राशन और केरोसिन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कार्ड धारकों ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
मंझनपुर ब्लॉक के रहीमपुर मौलानी गांव के रहने वाले रिजवान हैदर, बरमदीन पासी, नूरजहां, मैकू, चद्र पाल, मोहम्मद अब्बास, दीना नाथ, अकील हुसैन, महादेइया, धनपतिया, लल्लू पासी, असरफ अली आदि कार्ड धारकों का कहना है कि कोटेदार द्वारा कार्डधारकाें को नियमित राशन और केरोसिन नहीं वितरित किया जाता है। इतना ही नहीं एपीएल कार्डधारकाें को मिलने वाले खाद्यान्न को बाजार में बेच दिया जाता है।
राशन कार्ड जमा कराने के बाद मनमाने तरीके से उस पर राशन और केरोसिन का वितरण चढ़ा दिया जाता है। दुकानदार की मनमानी से खफा कार्डधारकों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने जंाच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।