{"_id":"59ef9d554f1c1bb6678b749c","slug":"pachim-sarira-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार, कराया गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुराचार, कराया गर्भपात
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक अस्मत से खेलता रहा। गर्भवती होने पर सहयोगियों के साथ मिल युवक ने गर्भपात करा दिया। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसा कर पड़ोसी युवक उसके साथ साल भर मनमानी करता रहा। छह महीने पहले युवती गर्भवती हुई तो उसने शादी की जिद की। इस पर दगाबाज प्रेमी ने साथियों की मदद से गर्भपात करा दिया। युवती के साथ हुई ज्यादती की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर कोई बात नहीं बन सकी। लाख मिन्नतों के बाद भी युवक शादी के लिए राजी नहीं हुआ। सोमवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार मददगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।