{"_id":"eb5fb08d0e73ccb399e5d96b33913b7e","slug":"on-the-way-to-capture-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते पर कब्जे से तनातनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते पर कब्जे से तनातनी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सिराथू तहसील के भड़ेसर (घना का पुरा) गांव में रास्ते पर कब्जे को लेकर तनातनी बनी हुई है। मंगलवार को कब्जेदारों ने जेसीबी लगाकर रास्ता और गांव के कुछ लोगों की बनी चहारदीवारी जमींदोज कराने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए लोगों ने कलेक्ट्रेट में आकर हंगामा काटा। एडीएम को प्रार्थनापत्र देकर रास्ते पर हो रहे कब्जे पर रोक लगाने की मांग की। एडीएम ने एसडीएम को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सिराथू तहसील के भड़ेसर (घना का पुरा) गांव निवासी अहमद अली, गनेश प्रसाद, शिवमोहन, राम भरोस, मोहम्मद इब्राहिम, छंगूलाल, शिवपूजन, शंभू प्रसाद, अंबिका प्रसाद, मोहम्मद आलम, इदरीश, मोहम्मद साजिद, साबिर अली, उस्मान, साफिया बेगम, बरातुन आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रास्ते पर स्थानीय एक नेता की मदद से जमीन और लोगों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। गांववालों की मानें तो ग्रामसभा की जो जमीन वर्षों से रास्ते के उपयोग में आती है। उसी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि कब्जेदारों ने मंगलवार को जेसीबी लगाकर रास्ते की जमीन के साथ ही ग्रामीणों के कब्जे वाली भूमि भी हथिया ली। लोगों की चहारदीवारी गिरा दी गई।
विरोध करने पर कब्जेदार मारपीट पर अमादा हो गए। लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। कब्जेदार की इस दबंगई से परेशान लोगों ने कलेक्ट्रेट में आकर प्रदर्शन किया। एडीएम को प्रार्थनापत्र देकर रास्ते की जमीन पर हुए कब्जे को हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया कि रास्ते से कब्जा नहीं हटवाने पर वो कलेक्ट्रेट में धरना देने को मजबूर होंगे। एडीएम ने एसडीएम को जमीन की पैमाइश कराकर विवाद के निस्तारण का निर्देश दिया है।