{"_id":"57911a164f1c1b3c50c4b690","slug":"old-women-death-in-tahsil-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन रजिस्ट्री करने गई वृद्धा की तहसील में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन रजिस्ट्री करने गई वृद्धा की तहसील में मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय अकिल के फकीराबाद निवासी एक वृद्धा की बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में मौत हो गई। मौत होने पर साथ में मौजूद रही मृतका की बेटी फफक कर रोने लगी। सूचना पर पहुंचे परिजन मृतका का शव घर ले गए।
कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले में रहने वाली पार्वती (65) पत्नी रामनरेश की इकलौती संतान सीमा देवी है। पार्वती के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी थी। बृहस्पतिवार की सुबह वृद्धा अपनी आठ बीघा भूमि की रजिस्ट्री बेटी को करने के लिए चायल तहसील पहुंची। उसके साथ बेटी सीमा भी मौजूद थी।
बताते हैं कि रजिस्ट्री करने से पहले ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। भूमि की रजिस्ट्री किए बगैर वृद्धा की मौत होने से उसकी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। अब उसे इस बात का भय सताने लगा है कि भूमि पर कब्जा करने के लिए उसे परिजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। मां की मौत होने के बाद सीमा शव लेकर घर चली गई है।