फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neighboring teeth stripped from the young man 's nose

पड़ोसी ने दांत से काट ली युवक की नाक

Mon, 13 Apr 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 13 Apr 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की शाम बनपुकरा गांव के एक युवक ने मारपीट के दौरान पड़ोसी की नाक ही दांत से काट ली। खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
सैनी कोतवाली क्षेत्र के बनपुकरा गांव का रहने वाला रमेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वह खेत की ओर गया था। लौटते समय रास्ते में उसके पड़ोसी मिल गया। उससे उसकी पुरानी रंजिश है। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश को लेकर वह उससे भिड़ गया। कहासुनी के साथ ही दोनों के  बीच हाथापाई होने लगी। मारपीट के दौरान पड़ोसी ने उसकी नाक दांत से काट दी। इससे वह दर्द से कराहते हुए गिर पड़ा। युवक को खून से लथपथ देख हमलावर युवक भाग निकला। उधर, चीख-पुकार पर परिजनों के साथ गांववाले भी दौड़े।
विज्ञापन


 जख्मी युवक की हालत देख गांववाले सन्न रह गए। घरवाले उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए। साथ ही घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी। उधर, स्थानीय अस्पताल के डाक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने भुक्तभोगी युवक की तहरीर पर आरोपी हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट के बाद से दोनों परिवार के बीच तनातनी बनी हुई है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed