फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   nar kankaal in sarayaqil

सरायअकिल में मिला नर कंकाल, सनसनी

Fri, 01 Dec 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 01 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
nar kankaal in sarayaqil
सरायअकिल के रक्सराई गांव के समीप नहर किनारे झाड़ी में बृहस्पतिवार सुबह नर कंकाल पड़ा मिला। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कंकाल को परीक्षण के लिए भेज दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव  ठिकाने लगाया है।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के रक्सराई गांव के लोग बृहस्पतिवार सुबह खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान किसी की नजर नर कंकाल पर पड़ी तो वह सन्न रह गया। नहर की झाड़ी में कंकाल मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कंकाल की हड्डियों को इकट्ठा कर परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि नर कंकाल बिखरा पड़ा था। परीक्षण के बाद ही पता चलेगा की शव युवती का था या फिर युवक का। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। नर कंकाल मिलने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कयास है कि हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन

 
कंकाल के समीप मिली थी बोरी
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल के रक्सराई गांव के समीप मिले नर कंकाल के समीप एक बोरी भी पड़ी थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी बोरी से शव लाने के बाद कातिलों ने फेंक दिया। हालांकि पुलिस अभी इस बाबत कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कंकाल मिलने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों की चुप्पी में छिपा रहस्य
नेवादा (ब्यूरो)। गांव के समीप नहर की झाड़ी के साथ लोगों के खेत भी हैं। क्या ग्रामीण इस दौरान कभी खेत की ओर नहीं गए। यदि गए तो बदबू का एहसास क्यों नहीं हुआ। नर कंकाल का रहस्य ग्रामीणों की चुप्पी में छिपा है। शव फेंका गया होगा तो बदबू भी फैली होगी। पुलिस इन्हीं सवालों में उलझी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed