{"_id":"5bef1927bdec22697e539fbb","slug":"nabs-shooted-person-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महगांव के समीप शुक्रवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगते ही वह गिरकर लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने बहनोई व चचेरे भाई पर आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
कोखराज इलाके के शहजादपुर गांव का इम्तियाज अहमद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार रात वह अपने भाई सरफराज के साथ बाइक से प्रयागराज जा रहा था। महगांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दाहिने हाथ में गोली लगते ही बाइक चला रहा इत्मियाज गिरकर लहूलुहान हो गया। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए प्रयागराज की ओर भाग निकले।
गोलीबारी की आवाज सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से चायल सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित के मुताबिक जमीनी विवाद के चलते रिश्ते के बहनोई व चचेरे भाई ने उसकी हत्या की प्रयास किया है। हालांकि पीड़ित ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। शक के आधार पर संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।