फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder to contracter son

कांट्रेक्टर के बेटे की गला घोट कर हत्या

Thu, 17 May 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 17 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
murder to contracter son
कौशाम्बी
सिंचाई विभाग के पंजीकृत कांट्रेक्टर कृष्णकांत मिश्र के बेटे आनंद मोहन उर्फ शिवम (16) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। तीन दिन पहले बाइक सवारों ने उसे घर से अगवा कर लिया था। गुरुवार सुबह गांव से बाहर उसकी लाश मिली। सूचना के दो घंटे देरी से पहुंची पुलिस को देख लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोग शव पोस्टमार्टम हाउस नहीं ले जाने दे रहे थे। अफसरों ने किसी तरह समझा कर गुस्सा शांत कराया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


     सरायअकिल थाने के बरई गांव निवासी कृष्णकांत मिश्र का बेटा शिवम  चार बहनों में इकलौता था। शिवम ने इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी। मंगलवार की शाम गांव के भाऊ तिवारी के यहां हो रही भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने के लिए वह गया था। इस दौरान शिवम के मोबाइल में किसी का फोन आया तो वह बीच में ही कथा छोड़कर चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। सुराग नहीं लगने पर बुधवार को उसके पिता ने सरायअकिल थाने में तहरीर दी। बताया कि ग्रामीणों ने घटना वाले दिन शिवम को दो लोगों के साथ बाइक से जाते देखा था।
विज्ञापन


 पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार की सुबह सात बजे  गांव से बाहर नलकूप के समीप उसकी लाश देख सभी चौंक गए। कातिलों ने उसे गला घोट कर मौत के घाट उतारा था। शरीर पर भी चोट के निशान सहित चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस को देख लोगों का गुस्सा भडक गया। ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अफसरों व डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ चायल एसएस ग्रोवर, थानाध्यक्ष सराय अकिल हेमंत कुमार मिश्र कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। एएसपी ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। वारदात को अंजाम किसने दिया? इस बाबत घरवाले कुछ बता नहीं पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कई बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है। गांव के लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को उठाने नहीं दे रहे थे। सीओ चायल को सराय अकिल पुलिस की भूमिका के बाबत जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
अशोक कुमार, एएसपी कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed