{"_id":"0c0ee9ad517dd0813f76c910110f2b99","slug":"mother-son-ate-poison-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे ने खाया जहर, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे ने खाया जहर, हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी बात को लेकर सौरई खुर्र्द गांव की एक महिला और उसके बेटे ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिवार और गांव में कोहराम मच गया। घरवालों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इनकी हालत नाजुक बनी है। बताया जाता है कि सुबह सास-बहू में झगड़े के बाद गुस्से में मां-बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव का रहने वाला इंद्रपाल पीतल के बर्तन बनाने का कारीगर है। वह मैहर में काम करता है। यहां गांव में उसकी पत्नी रामरति (50) छह बच्चों और बहू के साथ रहती है। इसके बड़े बेटे रामचंद्र (25) की करीब सालभर पहले ही शादी हुई थी। बताया जाता है कि रविवार सुबह किसी बात को लेकर सास-बहू में कहासुनी हो गई थी। बाद में गुस्से में आकर रामरति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
मां को जहरीला पदार्थ खाते देख रामचंद्र भी उससे छीनकर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। मां-बेटे के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होते ही परिवार के साथ ही गांववालों के भी होश उड़ गए। ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इनकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मां-बेटे के एक साथ खुदकुशी करने की कोशिश से घर में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। दोनों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।